PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK वाहन फाइनेंस विवाद में लूट की झूठी सूचना, सूचनाकर्ता सहित 4 गैर सायल गिरफ्तार - Chittorgarh News

वाहन फाइनेंस विवाद में लूट की झूठी सूचना, सूचनाकर्ता सहित 4 गैर सायल गिरफ्तार

SHARE:

False information of robbery in vehicle finance dispute, informant and 4 other persons arrested

चित्तौड़गढ़, 31 जनवरी। वाहन फाइनेंस की बकाया किश्तों को लेकर हुए विवाद में छह लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सूचनाकर्ता सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे विजेन्द्रपाल सिंह पिता भंवरसिंह राजपूत निवासी छोटेखेड़ा, थाना पारसोली ने सदर थाना चित्तौड़गढ़ में सूचना दी कि वह अपने साथी श्यामसिंह चौहान के साथ बस्सी से चित्तौड़गढ़ आ रहा था। कोटा-उदयपुर हाईवे पर ऐराल के पास एक थार वाहन ने उनकी स्विफ्ट कार को रोककर कांच तोड़ दिया और कार में रखे छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सदर व कोतवाली थाना पुलिस, वृत्ताधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। प्रारंभिक पूछताछ में सूचनाकर्ता ने लूट की राशि छह लाख से घटाकर डेढ़ लाख रुपये बताई।

नाकाबंदी के दौरान थार वाहन संख्या आरजे-27-सीपी-6424 को थाना शंभूपुरा क्षेत्र में डिटेन किया गया। वाहन में सवार गणेश कीर पिता बगदीराम कीर एवं अनिल कीर पिता हीरालाल कीर को थाना कोतवाली लाया गया। जांच के दौरान उनके पास कोई नगदी बरामद नहीं हुई।

गहन पूछताछ में सामने आया कि विजेन्द्रपाल सिंह की स्विफ्ट कार फाइनेंस पर थी तथा उसकी किश्तें बकाया चल रही थीं। थार सवार गणेश व अनिल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं, जो बकाया किश्तों की वसूली के लिए वाहन को रुकवाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में मौखिक विवाद हुआ, जिसके बाद फाइनेंसकर्मी निम्बाहेड़ा की ओर चले गए। इसके पश्चात विजेन्द्रपाल सिंह द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गई।

पुलिस ने फाइनेंस बकाया को लेकर पुनः विवाद होने पर दोनों पक्षों के चारों व्यक्तियों को धारा 126 व 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही स्विफ्ट कार व थार वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *