चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुदेशीय फाउंडेशन द्वारा संचालित कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित नेकी की दीवार पर सवा दो क्विंटल खींच बनाकर प्रसाद स्वरूप हजारों लोगों का मुंह मीठा कराया गया। 
संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर संस्था द्वारा खींच के साथ कपड़े, स्वेटर,चप्पल इत्यादि वितरण कर जरूरतमंदो को लाभांवित किया गया।
संस्था द्वारा निःशुल्क वस्त्र वितरण का पुनीत कार्य पूरे साल भर जारी रहता है। एक ऑटो में कपड़े भरकर भदेसर क्षेत्र में भेजा गया ताकि जरूरतमंद को कपड़े उपलब्ध हो सके यह कार्य संस्था द्वारा पिछले साल भी किया गया था।
संस्था के अशोक छाजेड़, अपुल चिपड़,अर्पित बोहरा देव शर्मा,संजय जैन,सुरेंद टेलर,दिनेश वैष्णव,लक्ष्मण छिपा,रवि जैन, शैलेंद्र रांका,कुंदन गुर्जर,मदन गिरी,पंकज चेचानी,मुकेश शर्मा, ,नासिर मंसूरी, महिला टीम से पूर्णिमा मेहता, अनामिका चौहान, तारा पारीक, ऊषा कुमावत, मीना ढीलीवाल,निशिका ढीलीवाल,आशा वैध,राधा काबरा आदि ने अपनी सेवाएं दी।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






