डूंगला थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Dungla police station action: Accused arrested with illegal pistol

चित्तौड़गढ़, 02 मार्च। पुलिस थाना डूंगला ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैग्जीन व 7.65 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर निगरानी और धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। मुकेश कुमार आरपीएस (प्रोबेशनर) के नेतृत्व में टीम ने भानाखेड़ी की ओर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस जीप व जाप्ता देखकर वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में एक पिस्टल मय मैग्जीन व 7.65 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र जवान सिंह राजपूत निवासी बाघपुरा थाना डूंगला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा पिस्टल व कारतूस के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

नरेगा संविदा कर्मियों को नियमित करने का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का अभिनंदन

समता नगर महिला मंडल सेंती ने मनाया भव्य फागोत्सव

आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की अंतिम बैठक सम्पन्न

अवैध गांजा तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रियाधीन निविदा को निरस्त किए जाने की मांग

जिंक कौशल केंद्र चंदेरिया में 120 युवाओं का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

जिंक कौशल केंद्र चंदेरिया में 120 युवाओं का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment