Major action by Bassi police station: Over 200 kg of dodachura seized from a Creta car, two smugglers from Haryana arrested

चित्तौड़गढ़, 2 मार्च 2026। जिले की बस्सी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें 10 कट्टों में भरा कुल 200 किलो 820 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में हरियाणा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी बस्सी चम्पाराम पुनि के नेतृत्व में टीम ने रविवार रात्रि को नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में डोडाचूरा पाया गया। पुलिस ने 24 वर्षीय मोहित पुत्र दलबीर सिंह जाट निवासी फरमाना खास थाना मेहम जिला रोहतक तथा 25 वर्षीय शमशेर पुत्र सतपाल जाट निवासी पुठर थाना इसराना जिला पानीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने डोडाचूरा व घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…








