साडास थाना पुलिस ने 253 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे

SHARE:

Sadas police station arrested two accused with 253 grams of illegal opium.

चित्तौड़गढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत साडास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से 253 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एएसपी सरिता सिंह एवं वृत्ताधिकारी शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थाना साडास पुलिस द्वारा जवासिया तालाब की पाल के पास नाकाबंदी की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों को रोककर तलाशी लेने पर चालक प्रकाश गुर्जर (29) निवासी भाणपी के पास से 253 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। साथ ही मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। दूसरे आरोपी की पहचान भैरूलाल जाट (32) निवासी मनकड़ी, थाना बदलीयास जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

अवैध गांजा तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रियाधीन निविदा को निरस्त किए जाने की मांग

राज्य सीनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

जिंक कौशल केंद्र चंदेरिया में 120 युवाओं का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

सांसद सी.पी. जोशी ने भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर आभार व्यक्त किया।

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें