भाजपा की रीति-नीति एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्रहण की सदस्यता, विधायक आक्या ने दी बधाई

चित्तौड़गढ़। नगर निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस एवं माकपा से जुड़े कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस और माकपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के पूर्व जिला महामंत्री, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला सचिव तथा मेडिकल सेल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया एवं माकपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने दोनों का भाजपा परिवार में स्वागत किया और भाजपा का उपरना ओढ़ाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। विधायक आक्या ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उदयपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, नगर महामंत्री चंद्रशेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, सुनील लड्ढा, मनोज शर्मा, विष्णु कुमावत एवं अभिषेक योगी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चित्तौड़गढ़ भाजपा, चित्तौड़गढ़ कांग्रेस, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, माकपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव, Chittorgarh BJP News, Chittorgarh Politics
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता





