चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन को रूकवाकर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है। इस दौरान एक व्यवसायी के साथ ही कुल्हे में गोली लगी है जिसे उदयपुर और वहां से अमदाबाद रेफर किया गया है। हालांकि फायरिंग किस उद्देश्य से की गई है इस पर पुलिस जांच कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि बीती रात बिजयपुर निवासी
काव्यांश पुत्र संजय जैन नीमच मंडी में पिकअप लेकर माल बिक्री करने गया था। माल बेचकर वह अपने साथी चित्तौड़गढ़ निवासी पिनाक उर्फ़ कानू पुत्र संजय
अग्रवाल और दिनेश चौधरी के साथ वापस लौट रहा था। इस दौरान अमरपुरा और पालछा के बीच एक बोलेरा गाड़ी
आई और उन्होंने आगे लगा दी और पिकअप को रूकवा कर नकाबपोशों ने फायरिंग कर दी। एकाएक हुए घटनाक्रम में प्रार्थी जब भागने लगा तो पीछे से उसे गोली लग गई। प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे जान बचाकर गाड़ी में भागते हुए विजयपुर पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची और घायल पिनाक अग्रवाल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे उदयपुर और फिर अहमदाबाद रैफर कर दिया गया।

पुलिस जुटी है जांच में…
ग्रामीण डीवाईएसपी शिवप्रकाश टेलर ने बताया कि घायल और उसके साथियों से बातचीत की है। उसकी के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होनें कहा कि पुलिस के सामने कई तरह के पहलू है। जिसकी पूरी जांच के बाद ही हमलावरों की जानकारी मिल पायेगी। इधर जानकारी मिली है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी की टीम को भी भेजा है। जिन्होंने घटना स्थल की बारिकी से जांच की है। जिससे स्पष्ट हो पायेगा कि घटना कैसे हुई है। गौरतलब है कि बिजयपुर क्षेत्र में लगातार फार्यरिंग की कई घटनाएं हो चुकी है। पिछले दिनों पुलिस फार्यरिंग के अलावा अमरपुरा सरपंच के घर पर भी फार्यरिंग हुई थी।
यह खबरें भी पढ़ें…
*हर क्षण को आनंद के साथ जीना चाहिए: योग गुरू – Chittorgarh News*
*सरकारी भूमि से हरे पेड़ पौधों को काटने पर दिया ज्ञापन – Chittorgarh News*
*नरेश मीणा समर्थकों ने हाईवे जाम किया, एसपी की गाड़ी तोड़ी, सैकड़ों वाहन फूंके – Chittorgarh News*
नरेश मीणा समर्थकों ने हाईवे जाम किया, एसपी की गाड़ी तोड़ी, सैकड़ों वाहन फूंके
*अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन की तैयारियां प्रारम्भ – Chittorgarh News*
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन की तैयारियां प्रारम्भ
*कार से 45 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार, एक भाग निकला – Chittorgarh News*
कार से 45 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार, एक भाग निकला
*अवैध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे गोदाम में आग लगने से आसपास के तीन मकान भी जले, आरोपी फरार – Chittorgarh News*
अवैध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे गोदाम में आग लगने से आसपास के तीन मकान भी जले, आरोपी फरार
*देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक सहित 4 गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






