सरकारी भूमि से हरे पेड़ पौधों को काटने पर दिया ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। कपासन तहसील की मुंगाना पंचायत के कल्याणपूरा ग्राम में निरन्तर सरकारी जमीन, चारागाह भूमि से हरे पेड़-पौधों को काटने और अवैध खनन का विरोध करते हुए ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की।
कल्याणपुरा ग्रामवासियों द्वारा सौंपे ज्ञापन में बताया कि राजस्व ग्राम कल्याणपुरा की चारागाह भूमि की आराजी नं. 1006 से गत कई समय से सरपंच व सचिव की मिलीभगत से कुछ लोगों द्वारा हरे पेड़ पौधों की कटाई और चारागाह भूमि पर अवैध खनन का काम किया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा विरोध करने के बावजूद पेड़ पौधों की कटाई और खनन नहीं रूका। शिकायत के बावजूद मिलीभगत से अंधाधूंध कटाई व खनन का काम चल रहा है। लगभग एक वर्ष से हो रही इन गतिविधियों को लेकर स्थानीय थाना, तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को शिकायत किये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गई।
यह खबरें भी पढ़ें…
*राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल 17 को – Chittorgarh News*
*धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्त्कर्ष अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को – Chittorgarh News*
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्त्कर्ष अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को
*नरेश मीणा समर्थकों ने हाईवे जाम किया, एसपी की गाड़ी तोड़ी, सैकड़ों वाहन फूंके – Chittorgarh News*
नरेश मीणा समर्थकों ने हाईवे जाम किया, एसपी की गाड़ी तोड़ी, सैकड़ों वाहन फूंके
*अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन की तैयारियां प्रारम्भ – Chittorgarh News*
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन की तैयारियां प्रारम्भ
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






