PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक सहित4 गिरफ़्तार - Chittorgarh News

देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक सहित4 गिरफ़्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले एक होटल में वेश्यावृत्ति का गोरख धंधा चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में जाप्ते ने होटल पर छापा मारा। पहले बोगस ग्राहक बना कर भेजा गया। पुलिस की टीम ने होटल से तीन युवतियों सहित कुल चार जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित होटल मालिक बताया गया है, जो कि काउंटर पर भी मौजूद था। मामले में अनुसंधान अधिकारी चित्तौड़गढ़ डिप्टी आरोपितों से पूछताछ में जुटे है।

चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले एक होटल पर वेश्यावृत्ति की करवाई जा रही है। होटल मालिक बाहर से युवतियों को बुलवा कर वेश्यावृति करवा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रेलवे कॉलोनी आदर्श नगर पहुंची। डिप्टी मय जाप्ते के होटल से पहले ही रुक गए। यहां श्रीराम किराना के ऊपर होटल दूसरे तल पर वेश्यावृत्ति की जा रही थी। मौके पर एक बोगस ग्राहक बना कर भेजा गया। यहां वेश्यावृत्ति चलने की पुष्टि होने के बाद तथा बोगस ग्राहक का इशारा पाने के बाद डिप्टी चित्तौड़गढ़ ने जाप्ते के साथ होटल को घेर लिया। होटल पर छापा मार कर कमरों की तलाशी ली। यहां काउंटर पर रामावतार मीणा भी मिला। यहां कमरों की तलाशी में पुलिस ने तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रामावतार मीणा को भी गिरफ्तार किया है, जो की होटल मालिक बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपितों को कोतवाली थाने लेकर आई है, जिनसे पूछताछ जारी है। कोतवाली थाने पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार चौधरी की ओर से किया जा रहा है।

Read these News also…

*अवैध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे गोदाम में आग लगने से आसपास के तीन मकान भी जले, आरोपी फरार – Chittorgarh News*

अवैध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे गोदाम में आग लगने से आसपास के तीन मकान भी जले, आरोपी फरार

*श्री सांवलियाजी चिकित्सालय के आउटडोर पर लगी भीड़, पर्ची काउंटर पर बैठी महिला मेहंदी लगाने में व्यस्त – Chittorgarh News*

श्री सांवलियाजी चिकित्सालय के आउटडोर पर लगी भीड़, पर्ची काउंटर पर बैठी महिला मेहंदी लगाने में व्यस्त

*राजस्थान के सहकारी बैंकों में चित्तौड़ सीकेएसबी अग्रणी: विधायक आक्या – Chittorgarh News*

राजस्थान के सहकारी बैंकों में चित्तौड़ सीकेएसबी अग्रणी: विधायक आक्या

*हथनी ओदी पर लगाया लाखों रूपया बर्बाद होने के कगार पर – Chittorgarh News*

हथनी ओदी पर लगाया लाखों रूपया बर्बाद होने के कगार पर

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *