चित्तौड़गढ़। जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा एवं बांसी का दौरा किया। इस दौरान तीनों क्षेत्रों में संगठन की नई इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष लीला आगाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही शक्ति है। ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को जिले के संगठन से जोड़कर ही समाज के सर्वांगीण विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
रितु सोढाणी ने संगठन के नियमों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला संगठन से जुड़ने के बाद महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच मिलेगा।
बड़ीसादड़ी में साधना मालू को अध्यक्ष, अर्पिता बांगड़ को सचिव, वर्षा लड्डा को कोषाध्यक्ष एवं सुभद्रा बांगड़ को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
बोहेड़ा में मीरा माहेश्वरी को अध्यक्ष, कविता पोरवाल को सचिव, सुधा भूतड़ा को कोषाध्यक्ष एवं करिश्मा लड्डा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
बांसी में प्रेमलता बसेर को अध्यक्ष, सोनिया मंडोवरा को सचिव, कृष्णा देवपुरा को कोषाध्यक्ष एवं गरिमा बसेर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य चंदा नामधर ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर तीनों क्षेत्रों की माहेश्वरी समाज की महिलाएं मौजूद रहीं। जिला कार्यकारिणी ने नवगठित टीमों को शुभकामनाएं दीं।
यह खबरें भी पढ़ें…
जिला माहेश्वरी महिला संगठन, चित्तौड़गढ़ माहेश्वरी समाज, बड़ीसादड़ी माहेश्वरी समाज, बोहेड़ा माहेश्वरी समाज, बांसी माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी महिला संगठन, चित्तौड़गढ़ समाचार
समाज कल्याण सप्ताह के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
निर्माण, विद्युत और सफाई व्यवस्था की सभापति अनिल ईनाणी ने की समीक्षा
गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने दिए प्रशंसा पत्र
ओछड़ी टोल के पास अवैध बायोडीजल कारोबार पर डीएसटी-रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई
कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सभापति-आयुक्त को कराया अवगत
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता





