ऑपरेशन नार्कोस के तहत 126 किलो डोडा जब्त, नाबालिग डिटेन, एक नामजद

SHARE:

  • डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही,
  • 126 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा व एक स्विफ्ट कार जब्त, एक डिटेन, एक नामजद,
  • जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 19 लाख,

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम, मण्डफिया व भदेसर थाना पुलिस ने मण्डफिया व भदेसर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 126 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार को जब्त कर एक नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार जब्त अवैध डोडाचूरा की कीमत करीब 19 लाख रुपये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन नार्कोस चलाया जा रहा हैं, समस्त थानाधिकारीयो व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि मण्डफिया थाना क्षेत्र में गंठेडी से बानसेन की तरफ जाने वाली स्विफ्ट कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से तत्काल मण्डफिया थाना पुलिस को अवगत कराया, जिस पर थानाधिकारी मंडफिया शीतल गुर्जर ने जाब्ता सहित गंठेडी- बानसेन रोड पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की। सूचना के मुताबिक गंठेडी गांव से सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी,  पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर चालक कार को तेज गति से भगाकर ले गया, जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक कार छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। भागने वाले की पुलिस टीम ने काफी तलाश की, किंतु अंधेरा होने से चालक भागने में सफल रहा लेकिन पुलिस टीम ने खलासी साइड में बैठे एक नाबालिग को बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया। पुलिस ने नियमानुसार कार के अंदर तलाशी ली तो कार मे पांच कट्टों में भरा हुआ डोडा चूरा मिला, जिस पर पुलिस ने अवैध डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 106 किलो 350 ग्राम हुआ  पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व स्विफ्ट कार को जब्त कर एक नाबालिग को डिटेन व भागने वाले आरोपी भदेसर थाना के भूतिया कलां निवासी राजू पुत्र दयाराम जाट को नामजद कर लिया।
इसी प्रकार जिला विशेष टीम की ही सूचना पर भदेसर थानाधिकारी रविन्द्र सेन ने भूतिया कलां गांव में राजू पुत्र दयाराम जाट के कब्जे शुदा एक बाड़े में दबिश देकर पशु चारें में छुपाये हुए 19 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा चूरा को जब्त किया है।
इस प्रकार पुलिस ने दोनों कार्यवाही में कुल 126 किलो 050 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार को जब्त कर एक नाबालिग को डिटेन व एक आरोपी को नामजद किया है। पुलिस थाना मण्डफिया व भदेसर पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें….

*कार से 10 किलोग्राम डोडा चुरा जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

कार से 10 किलोग्राम डोडा चुरा जब्त, एक गिरफ्तार

 

*रूपाला के बयान की आग की चिंगारी पहुंची चित्तौड़, रोषित राजपूत समाज ने दी चेतावनी – Chittorgarh News*

रूपाला के बयान की आग की चिंगारी पहुंची चित्तौड़, रोषित राजपूत समाज ने दी चेतावनी

 

*ट्रेन से लापता हुई महिला का शव हमीरगढ़ में मिला,पुलिस जुटी जांच में – Chittorgarh News*

ट्रेन से लापता हुई महिला का शव हमीरगढ़ में मिला,पुलिस जुटी जांच में

*सब्जी मंडी में लगी आग से लाखों का नुकसान – Chittorgarh News*

सब्जी मंडी में लगी आग से लाखों का नुकसान

 

*अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार – Chittorgarh News*

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

 

*मतदाता जागरूकता हेतु बनाई रंगोली – Chittorgarh News*

मतदाता जागरूकता हेतु बनाई रंगोली

 

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment