PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिला निर्वाचन अधिकारी ने कपासन विधानसभा में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की - Chittorgarh News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कपासन विधानसभा में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

SHARE:

District Election Officer reviewed the election preparations in Kapasan Assembly 
चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत कपासन विधानसभा क्षेत्र में समस्त निर्वाचन कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, अंतर-राज्य सीमाओं पर निगरानी, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान एवं सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता, मतदान केंद्रों का प्रबंधन, मतदाता सूची को अद्यतन करने, एफएसटी – एसएसटी के कार्यों, एपिक कार्ड वितरण, वेब कास्टिंग, चुनाव दिवस की तैयारी आदि की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कपासन विधानसभा में मतदाताओं के लिंगानुपात की स्थिति सकारात्मक है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी टीम सतर्कता और समन्वय से कार्य कर रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के अधिकारियों से अब तक की गई कार्यवाही और चुनाव आयोग के विभिन्न नवीनतम दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर वहां पर शौचालय, पानी, बिजली, छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कपासन उपखंड अधिकारी
राजीव बडगुजर,  भूपालसागर, राशमी, भदेसर  के उपखंड अधिकारी  सहित विधानसभा क्षेत्र के सीओ, तहसीलदार, विकास अधिकारी, एफएसटी एवं एसएसटी टीम के सदस्य और विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *