भाजपा की कथनी और करनी में फर्क,अपने गिरेबान में झांके भाजपा : जाड़ावत

SHARE:

सीपी जोशी के बयान पर जाड़ावत का पलटवार, भाजपा पर साधा निशाना,

भाजपा की कथनी और करनी में फर्क,अपने गिरेबान में झांके भाजपा

चित्तौड़गढ़, 19 अप्रैल। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने सांसद सी.पी. जोशी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर महिला हितैषी होने के दावों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हाथरस, उन्नाव, मणिपुर और महिला पहलवानों के मामलों में महिलाओं के साथ अन्याय करने वाली पार्टी महिला सम्मान की बात नहीं कर सकती। पहले भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।

जाड़ावत ने कहा कि यदि भाजपा सच में महिलाओं के पक्ष में होती तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने में देरी नहीं करती और मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर तुरंत महिला आरक्षण लागू किया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने परिसीमन की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की, जिसे इंडिया गठबंधन ने विफल किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने की शुरुआत कांग्रेस ने की थी। पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल कांग्रेस सरकारों ने की, जिससे महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला।

जाड़ावत ने कहा कि कांग्रेस ने देश को इंदिरा गांधी जैसी प्रधानमंत्री, प्रतिभा पाटिल जैसी राष्ट्रपति, मीरा कुमार जैसी लोकसभा अध्यक्ष दीं। साथ ही कई महिला मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को जिम्मेदारी देकर महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए दहेज प्रतिषेध कानून, घरेलू हिंसा कानून, बाल विवाह निषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून और निर्भया एक्ट जैसे कई महत्वपूर्ण कानून बनाए।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि जाड़ावत ने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया।

यह खबरें भी पढ़ें...

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment