शादी का झांसा देकर 2.40 लाख की ठगी, फर्जी दुल्हन सहित तीन गिरफ्तार

SHARE:

2.40 lakhs on the pretext of marriage, three people including fake bride arrested

चित्तौड़गढ़, 18 अप्रैल। कोतवाली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मध्यप्रदेश निवासी युवक के परिवार से शादी कराने के नाम पर 2 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए थे।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नीमच जिले के पलासिया निवासी हरिसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके अविवाहित भाई सुरपालसिंह का रिश्ता कराने के नाम पर कुछ लोगों ने संपर्क किया। आरोपियों ने एक युवती से शादी कराने का भरोसा दिलाकर 2 लाख 40 हजार रुपये मांगे, जिस पर परिवार तैयार हो गया।

13 अप्रैल को पीड़ित परिवार चित्तौड़गढ़ पहुंचा, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में शादी की लिखापढ़ी करवाई गई। इसके बाद युवक दुल्हन को लेकर जोगणिया माता मंदिर दर्शन के लिए गया। वहां युवती अपने एक परिचित युवक के साथ भागने लगी, जिससे ठगी का मामला उजागर हो गया।

मामला दर्ज होने पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन शिल्पी कुमारी जाटव, उसके पति विशाल सुवालका तथा साथी सुरेश सुवालका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 43 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कार्रवाई टीम में थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई हरवीरसिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, सुनील, प्रहलाद व महिला कांस्टेबल आशु शामिल रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment