Operation Trinetra: Chittorgarh Police auctions 164 vehicles, generates revenue of over Rs 85 lakh

चित्तौड़गढ़, 17 अप्रैल 2026।
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जब्त एवं लावारिस वाहनों की बड़ी सार्वजनिक खुली नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस नीलामी से राज्य को 85 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
नीलामी में कुल 164 वाहन शामिल किए गए, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जब्त 26 वाहन तथा पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जब्त 138 वाहन सम्मिलित थे। पूरी प्रक्रिया सक्षम प्राधिकारी की अनुमति एवं नियमानुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लंबे समय से विभिन्न थानों और चौकियों में खड़े लावारिस एवं अनुपयोगी वाहनों के निस्तारण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। नीलामी से पूर्व वाहनों की सूची सार्वजनिक कर बोलीदाताओं को भौतिक निरीक्षण की सुविधा भी प्रदान की गई।
शुक्रवार को निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट टाउन हॉल में आयोजित इस नीलामी में बड़ी संख्या में आमजन एवं कबाड़ व्यवसायियों ने भाग लिया। खुली बोली प्रक्रिया के तहत प्रत्येक वाहन को उच्चतम बोलीदाता को नीलाम किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने बताया कि इस नीलामी से प्राप्त 85 लाख रुपये से अधिक का राजस्व राज्य को मिला है। साथ ही वर्षों से पुलिस परिसरों में खड़े वाहनों के निस्तारण से स्थान की समस्या का समाधान हुआ है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित हुई है।
उन्होंने यह भी बताया कि खुले में पड़े वाहनों से उत्पन्न पर्यावरण एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की नीलामी प्रक्रियाएं नियमित रूप से पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ जारी रहेंगी।
नीलामी के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनकी निगरानी में संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







