Chain snatching case busted in Chittorgarh, main accused arrested

गणगौर पूजन के दौरान महिला से लूटी गई सोने की चैन का मामला सुलझा, दो अन्य आरोपी नामजद; आरोपी ने दूसरी वारदात भी कबूली
चित्तौड़गढ़, 22 मार्च। शहर में गणगौर पूजन के दौरान हुई चैन स्नेचिंग की वारदात का कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को नामजद कर उनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 19 मार्च को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी देवरानी के साथ स्कूटी से अग्रसेन मांगलिक भवन, गांधीनगर जा रही थी। इसी दौरान आयकर विभाग कार्यालय के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए।
घटना के बाद एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध शाहरूख उर्फ दाढ़ी को डिटेन किया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया।
आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसी दिन हजारेश्वर महादेव मंदिर के पास एक अन्य महिला से भी चैन स्नेचिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है।
मामले में इम्तियाज और सलमान को भी नामजद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास सहित करीब 15 मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में अजमेर जेल से रिहा हुआ था और नशे का आदी है।
पुलिस की अपील:
• भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें
• कीमती आभूषणों का विशेष ध्यान रखें
• CCTV कैमरों की नियमित निगरानी करें
• संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
यह खबरें भी पढ़ें…
“प्रोजेक्ट स्पर्श” का भव्य शुभारंभ: महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज
आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सोलर आरओ प्लांट का लोकार्पण
मधुमक्खियों का दोहरा हमला: अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, 2 की मौत, 50 से अधिक घायल
गांधीनगर में रंग तेरस पर्व हर्षोल्लास से मनाया, भजन-कीर्तन व सामूहिक भोज का आयोजन
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






