Grand Launch of “Project Sparsh”: A Powerful Step Towards Health, Dignity and Self-Reliance for Women

निंबाहेड़ा। जे. के. सीमेंट निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत संचालित “प्रोजेक्ट स्पर्श” का भव्य शुभारंभ होटल रॉयल पारस, निंबाहेड़ा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने, महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ‘खम्मा घणी’ अभिवादन एवं राजस्थान दिवस के गौरवशाली उल्लेख के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के अनुरूप उपरणा पहनाकर एवं पौधा भेंट कर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि मंडल वन संरक्षक (DFO) मृदुला सिंह ने महिला स्वास्थ्य एवं सेनेटरी नैपकिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जे. के. सीमेंट की इस पहल एवं सीएसआर कार्यों की सराहना की। वहीं जे. के. ग्रुप की CSR प्रमुख शिल्पा जयसवाल ने “प्रोजेक्ट स्पर्श” के दीर्घकालिक दृष्टिकोण और इसके सामाजिक प्रभाव को विस्तार से साझा किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “प्रोजेक्ट स्पर्श” का आधिकारिक लॉन्च रहा, जिसे ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन के सलाहकार नीरज पोखरियाल के नेतृत्व में प्रभावशाली वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, परियोजना की पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती को दर्शाते हुए MIS ऐप का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया गया।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए BCMO निंबाहेड़ा ने सुरक्षित सेनेटरी नैपकिन निस्तारण की आवश्यकता को रेखांकित किया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर सुनीता गुर्जर ने मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज में सकारात्मक संवाद एवं पुरुषों की भागीदारी को जरूरी बताया।
यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने क्षेत्रीय विकास में जे. के. सीमेंट के योगदान को रेखांकित किया। एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा एवं टेक्निकल हेड मुरलीधर लड्ढा ने औद्योगिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण साझा करते हुए सामूहिक जिम्मेदारी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन के सलाहकार नीरज पोखरियाल एवं प्रोजेक्ट मैनेजर सृष्टि कुमावत ने सभी हितधारकों—सरपंचों, जीएनएम छात्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आईटीआई प्राध्यापकों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं—का आभार व्यक्त किया। समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में अल्पाहार के साथ हुआ।
इस दौरान जे. के. सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, पियूष आमेटा, योगेश दशोरा, चंद्रकांत तिवारी, भुवनेश सिंह, विश्वेश दसोंदी, सुनील मिश्रा, पवन सुखवाल, गोविंद प्रजापति सहित मांगरोल ग्राम के सरपंच गोपाल रूल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
“प्रोजेक्ट स्पर्श” केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक समग्र प्रयास है, जो समुदाय के सतत एवं समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है।
यह खबरें भी पढ़ें…
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज
आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सोलर आरओ प्लांट का लोकार्पण
मधुमक्खियों का दोहरा हमला: अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, 2 की मौत, 50 से अधिक घायल
गांधीनगर में रंग तेरस पर्व हर्षोल्लास से मनाया, भजन-कीर्तन व सामूहिक भोज का आयोजन
झांझरिया बालाजी व्यायाम शाला समिति की बैठक, नए पदाधिकारियों का मनोनयन
उप नारकोटिक्स आयुक्त बुंदेल ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन







