काशीराम जयंती पर कांग्रेस अजा विभाग ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

Congress SC department organised a tribute programme on Kashiram Jayanti
चित्तौड़गढ़, 15 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला इकाई चित्तौड़गढ़ द्वारा पूर्व बसपा सुप्रीमो स्वर्गीय काशीराम का जन्मोत्सव रविवार को ऋतुराज वाटिका में सादगीपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्व. काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

जानकारी देते हुए पुष्कर जीनगर ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्रपाल गौतम तथा अजा प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने स्व. काशीराम को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता, एकता और भेदभाव मिटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए तथा बहुजन समाज के हितों की रक्षा की।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा स्व. काशीराम का जन्मदिन मनाए जाने के कदम की सराहना की और केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू ने की। उन्होंने स्व. काशीराम को गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बताते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा बताया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सचिव रणजीत लोठ, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दौलतराम पिंगोलिया, भगवतीलाल राठौड़, देवीलाल मेघवाल, महासचिव राजेश कंडारा, जगदीश टांक, रामचन्द्र रेगर, प्रभुलाल रेगर, भगवतीलाल घारू, विनोद कुमार धोबी, सुरेश धोबी, कैलाशचन्द्र धोबी, अविनाश चौहान, रतनलाल सालवी, अजय मल्होत्रा, एडवोकेट गोपाल सालवी सुरजना, चेतन जटिया, अनिल मोची, राजकुमार चावला, श्यामलाल राठौड़, नरेश खटीक, मदन मेघवाल, अभिषेक घावरी, हरिशंकर गोयल, राजमल राठौड़, उमेश कुमार ब्यावट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कंडारा ने किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment