चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने एक दिन में दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 197 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया जिसे नामजद किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिलेभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बेगूं थाना प्रभारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडाचूरा जब्त किया। बेगूं थाना के गोरला पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 45 किलो 680 ग्राम डोडाचूरा बरामद कर आरोपी नरेंद्र सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया।
जबकि दूसरी कार्रवाई में आरोली टोल नाके पर एक ईको कार से 151 किलो 470 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया। इस मामले में आरोपी गोपाल प्रजापत मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद कर लिया है। दोनों ही मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है । एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह खबरें भी पढ़ें…
यूक्रेन के विकलांग सैनिकों ने फैशन वीक के रैंप पर बिखेरा आत्मविश्वास
महिला सब्जीवाली की सूझबूझ से फंसा नकली नोट गैंग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
महिला सब्जीवाली की सूझबूझ से फंसा नकली नोट गैंग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
“प्रधानमंत्री मोदी का समृद्ध भारत का सपना हो रहा साकार : विधायक आक्या
चित्तौड़गढ़ में पिकअप से नकली खल के 50 कट्टे जब्त, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई https://chittorgarhnews.in/archives/14937
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






