PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK “प्रधानमंत्री मोदी का समृद्ध भारत का सपना हो रहा साकार : विधायक आक्या - Chittorgarh News

“प्रधानमंत्री मोदी का समृद्ध भारत का सपना हो रहा साकार : विधायक आक्या

SHARE:

चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाडे के रूप में मनाते हुए बुधवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में माॅर्निंग वाॅक क्लब के सदस्यों, कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रातः पौधारोपण कर गौशालाओं में गायो को चारा खिलाया गया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के दौरान समृद्ध भारत का जो स्वप्न देखा था वह आज साकार होता दिख रहा है, उनके नेतृत्व में आज देश विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है तथा सम्पूर्ण विश्व में देश का मान बढ़ा है। वर्तमान में भारत विश्व की चोथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है तथा महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। विधायक आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन 11 वर्षाे में देश में नवाचार, जनकल्याण व आमजन की आर्थिक स्थिति को उपर उठाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। अयो/या में राम मंदिर निर्माण, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना, लोक सभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को कानून बनाना सहित अनेक ऐसे कार्य जो आजादी के बाद से ही आमजन के लिए एक सपना थे उन्हें मोदी ने साकार रूप प्रदान किया। आयकर में छूट का दायरा बढाकर व आमजन के उपयोग में आने वाले उत्पादों पर जीएसटी की दर कम करके राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, भगवानदास झंवर, जगदीश डाड, नवीन पटवारी, दिनेश चतुर्वेदी, गोपाल जाजू, कमलेश आमेरिया, भरत डंग, जगदीश मण्डोवरा, अनिल सुराणा, दुर्गा सिंह खंगारोत, अर्जुन गील, राजन माली, विनीत तिवारी, नरेन्द्र पोखरना, राजकुमार तोलंबिया, जगदीश गेलडा, पुरणशंकर चतुर्वेदी, दीपक वर्मा, पंकज सेन, पीनू मेनारिया, रतन सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह, प्रवीण सोनी, जितेन्द्र वैष्णव, राजकुमार सोनी, राजेश शर्मा, सुनील लढ्ढा, अनिल तम्बोली, अखिलेश भराडिया, प्रफुल त्रिवेदी, ओमप्रकाश वर्मा, संजय सिसोदिया, राजेन्द्र सोडानी, संजय गर्ग, नवनीत पंचोली, बनवारी गंगवाल, गणेश प्रजापत, अमित खटीक, राजेन्द्र सुराणा उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *