स्विफ्ट कार से 19 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

19 kg poppy husk seized from Swift car, two smugglers arrested

चित्तौड़गढ़, 25 जुलाई। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 19 किलो 200 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा (पु.नि.) के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

थाने के उपनिरीक्षक सुरेश चंद, एएसआई संतोष कुमार, कॉन्स्टेबल जीवनलाल, अमित कुमार, धर्मचंद, दयाराम व जगदीश द्वारा थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर प्लास्टिक के दो भूरे रंग के कट्टों में भरा हुआ कुल 19 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही डोडा चूरा और स्विफ्ट कार को ज़ब्त कर वाहन सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश पुत्र हरिराम विश्नोई (उम्र 25 वर्ष), निवासी लियादरा थाना झाब, जिला जालौर और पुनमाराम पुत्र भाखराराम विश्नोई (उम्र 22 वर्ष), निवासी सरनाउ थाना सांचोर, जिला जालौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyash
Author: Ilyash

Leave a Comment