राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला बैठक सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक मंगलवार को खरड़ेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव गोपाल नीलमणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश पायलट थे जबकि विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सचिव महावीर प्रसाद के साथ ही वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष शिवलाल पीपलवास, जिलाध्यक्ष नारायण सेन आरनी, सेन जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सेन घटियावली बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 30 सितम्बर को मण्डफिया सांवलियाजी में आयोजित राष्ट्रीय नाई महासभा के अधिवेशन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नारायण सेन आरनी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष पुष्कर सेन घटियावली, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सेन नेतावल, जिला प्रभारी राजू सेन सिरोड़ी, संरक्षक गोवर्धन सेन ऐराल, रमेश नीलमणी, हजारीलाल निम्बाहेड़ा को मनोनीत किया।
बैठक में प्रदेश सचिव विष्णु सेन रूद, प्रधान महासचिव लवकुश सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सेन निम्बाहेड़ा, लक्ष्मण सेन सावा, विष्णु सेन जालमपुरा, रामलाल सेमलिया, गोपाल भावलिया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण नेतावल, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सेन निम्बाहेड़ा, उपाध्यक्ष पप्पू पावटिया, कालूलाल रूद, पप्पू दादिया, गोवर्धनलाल दुर्ग, महासचिव विनोद सेन निम्बाहेड़ा, सचिव दिनेश सेन गोपालपुरा, कालु सेन धनेत, इन्द्रमल सेन अमरपुरा, जिला प्रभारी राजू सेन सिरोड़ी, पूर्व अध्यक्ष संतोष सेन निम्बाहेड़ा, तहसील अध्यक्ष शिवनारायण सेन निम्बाहेड़ा, रमेश नीलमणी, दिनेश सेन गोपालपुरा, राजू सेन सेमलपुरा, संरक्षक गोवर्धन सेन ऐराल, जगदीश सेन सावा, मोनू सेन, गोवर्धन सेन, पप्पू सेन ऐराल आदि उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीण देवी देवताओं को कर रहे प्रसन्न
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






