तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

चित्तौड़गढ़। उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर रविवार को युवक पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। मामले में अब तक 9 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 01 जून की रात्रि को अजयराज सिंह नामक युवक पर होटल में खाना खाते समय हमलावरों ने घेरकर उसपर फायरिंग की, जिससे उसके सीने में एक गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, मोके पर खड़ी दो कारो में बदमाशों ने आग लगा दी। घटना की गंभीरता के मद्देनजर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किये गए।
प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुये एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन में व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ निरजंनप्रताप सिंह पु.नि. द्वारा तीन आरोपियों हर्षवर्धन सिह, मनोज चौधरी एवं बद्रीलाल जाट डिटेन कर प्रकरण में गिरफतार किया गया था, उसी के पश्चात इनको घटना के बाद आश्रय देने वाले एवं फरारी में सहयोग करने वाले तीन आरोपियों सुरेन्द्रसिंह उर्फ शेरू पुत्र गणपतसिंह राठौड, सुरेन्द्रसिंह पुत्र मांगुसिंह राजपुत एवं सखी मोहम्मद उर्फ सलीम खान पुत्र दीनु खान को 7 जून को गिरफ्तार किया था।
प्रकरण में गिरफ़्तार आरोपियों को घटना के बाद आश्रय देने वाले एवं फरारी में सहयोग करने वाले तीन और आरोपी गंगरार थानांतर्गत डेट निवासी विक्रम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत व कमल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत तथा गंगरार थाने के एरा निवासी भवानी सिंह उर्फ बंटी पुत्र अभय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिन्हें 18 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिनसे अग्रीम अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*गंभीरी नदी पर सफाई हेतु किया सामूहिक श्रमदान – Chittorgarh News*
बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस
विमान हादसे के मृतकों को हेरिटेज जोन मंडल ने सुभाष चौक पर कैंडल जला कर किया नमन
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






