वामपंथी दलों ने फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजूटता दिखाई

चित्तौड़गढ़। वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में फिलीस्तीन के साथ एकजूटता दिवस मनाया गया और इजराईल सरकार द्वारा चलाये जा रहे गाजा की जनता पर बर्बरतापूर्वक हमले की कड़ी निन्दा की गई और केन्द्र की मोदी सरकार से मांग की गई कि केन्द्र सरकार अपनी विदेश नीति में परिवर्तन की मांग की।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव रतनलाल शर्मा ने बताया कि इजराईल द्वारा गाजा पट्टी जो कि हमेशा से ही फिलिस्तीन का हिस्सा रहा है और भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्री भी हमेशा फिलिस्तीन के पक्षधर रहे हैं। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार आने के बाद विदेश नीति में बदलाव किया गया है जो कि निन्दनीय है। विदेश नीति में परिवर्तन करते हुए फिलिस्तीनी जनता के साथ न्याय की मांग कर युद्ध पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगाई जावे जिससे फिलिस्तीन जनता को राहत मिल सके।
ज्ञापन के दौरान भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव रतनलाल शर्मा, सीपीआई के प्रभात कुमार सिन्हा, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के मोहम्मद हनीफ मंसूरी, परसराम भील, पुष्पकांत श्रीमाली, कालूराम सुथार, गोपाललाल शर्मा, भंवर सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीण देवी देवताओं को कर रहे प्रसन्न
*गंभीरी नदी पर सफाई हेतु किया सामूहिक श्रमदान – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






