PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK स्वीफ्ट कार से एक क्विंटल 41 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार - Chittorgarh News

स्वीफ्ट कार से एक क्विंटल 41 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार

SHARE:

01 quintal 41 kg illegal dodachura seized from Swift car, one accused arrested
चित्तौडग़ढ़। जिले के पुलिस थाना राशमी द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक स्वीफ्ट कार से एक क्विटल 41 किलो 62 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा जब्त कर फलौदी जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के लिए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी देवेन्द्र सिंह देवल व पुलिस जाप्ता एएसआई सुभाष चन्द्र, हेड कांस्टेबल. गोपाल लाल, कानि. रमेश विश्नोई, रामचन्द्र, सज्जन सिंह, चतरदान, रामकिशन व अर्जुन द्वारा थाना क्षेत्र के गांव बावलास से रुद की तरफ जाने वाले कच्चा रास्ते पर पहुँच कर नाकाबन्दी के दौरान रुद गांव की तरफ से एक स्विफट कार आती हुई नजर आई जिसको रोकने का प्रयास किया, तो कार चालक द्वारा नाकाबन्दी स्थल से थोडा पहले कार को रोक कर भागने का प्रयास किया, जिसे घेरा देकर रोक चालक को यथास्थिती में बैठे रहने की हिदायत देतंे हुए कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में काले प्लास्टिक के 6 कट्टो में 141 किलो 62 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा होना पाया गया। उक्त कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी फलौदी जिले के भोजासर थानांतर्गत मोहरनगर भोजासर निवासी दिनेश पुत्र सुरजा राम विश्नोई को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*एक किलो 790 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

एक किलो 790 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

*निंबाहेड़ा से उदयपुर रोड़वेज सेवा शुरू होने से खुशी की लहर – Chittorgarh News*

निंबाहेड़ा से उदयपुर रोड़वेज सेवा शुरू होने से खुशी की लहर

*कैडेट्स को कर्तव्य निर्वहन की दिलाई शपथ – Chittorgarh News*

कैडेट्स को कर्तव्य निर्वहन की दिलाई शपथ

*पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित – Chittorgarh News*

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित

*भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग – Chittorgarh News*

भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *