भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग

चित्तौडगढ़। शहर के वार्ड नंबर 56 शिव शक्ति नगर भोई खैडा के निवासियो ने विभिन्न विभागों को आवंटित की गई भूमि के निर्देश को खारिज करने की मांग को लेकर किशन भोई, रेशमा कहार के नेतृत्व मे विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गोतम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र वासियों ने बताया कि वर्ष 2006 से लोग इस बस्ती मे निवास कर रहे है, पक्के मकान निर्माण हो रखे है। 2022 मंे विभिन्न विभाग रजिस्ट्रार कार्यालय, मूक बधिर विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, कमजोर बालिका छात्रावास सहित पांच विभागो को जमीन का आवंटन कर दिया गया है। इस हंडमाला कच्ची बस्ती में सभी निर्धन परिवार रहते है जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पूर्व मे इसी जमीन पर ही नगर परिषद द्वारा लोगो को मकान के पट्टे दे रखे है। गांव के दोनो ओर बेडच व गम्भीरी नंदी बहती है। बस्ती के लोगो के पास इस जमीन के अतिरिक्त आवास हेतु कही पर भी कोई जमीन नही है। इसलिए विभिन्न विभागो को आवटित की गई जमीन को खारिज कर पुनः आबादी में दर्ज करवाने की मांग की गई। विधायक आक्या ने हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रतन लाल, गणेश, करण, भेरू, कन्हैयालाल, भागीरथ, बाबू लाल कहार, सुनिता सहित बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






