PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक - Chittorgarh News

बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

SHARE:

बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
चित्तौडग़ढ़। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को पंचायत समिति के सभागार में चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों एवं आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों की लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए ऐसे मामलों में नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग की बकाया फाइलें भी जून-जुलाई तक जल्द पूरी करवाई जाएगी। इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने राज्य में बीते एक वर्ष में बेहतर बिजली आपूर्ति की सराहना करते हुए ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि किसानों को ओर भी बेहतर सेवाएं दी जाएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सिंहपुर, गोरा जी का निम्बाहेड़ा सहित विभिन्न गांवों में बिजली समस्याओं की जानकारी दी। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने पांडोली में 132 केवी जीएसएस व अरनियापंथ की कार्य क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। डाॅ सुरेश धाकड़ ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में समय पर ओर गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं जीएसएस की क्षमता बढ़ाने की बात कही। बैठक में जिला प्रमुख गब्बर सिंह, अशोक नवलखा, एमडी के.पी. वर्मा, उदयपुर जोनल चीफ इंद्रराज सिंह, अति कलक्टर रामचंद्र खटीक, अधीक्षण अभियंता रामसिंह यादव, राजकुमार अग्रवाल सहित दोनों जिलों के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस करेगी दुर्ग पर श्रमदान – Chittorgarh News*

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस करेगी दुर्ग पर श्रमदान

*स्वीफ्ट कार से एक क्विंटल 41 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

स्वीफ्ट कार से एक क्विंटल 41 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार

*एक किलो 790 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

एक किलो 790 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

*निंबाहेड़ा से उदयपुर रोड़वेज सेवा शुरू होने से खुशी की लहर – Chittorgarh News*

निंबाहेड़ा से उदयपुर रोड़वेज सेवा शुरू होने से खुशी की लहर

*भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग – Chittorgarh News*

भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *