PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK निंबाहेड़ा से उदयपुर रोड़वेज सेवा शुरू होने से खुशी की लहर - Chittorgarh News

निंबाहेड़ा से उदयपुर रोड़वेज सेवा शुरू होने से खुशी की लहर

SHARE:

अब कम किराए का निंबाहेड़ा वासियों को मिलेगा लाभ

निंबाहेड़ा। (जमील अहमद) हाल ही में पुनः शुरू की गई निंबाहेड़ा से उदयपुर रोडवेज बस से आम यात्रियों को काफी राहत मिल रही है, वही निंबाहेडा से उदयपुर अपडाउन वाली रोडवेज बसो को अच्छा यात्री भार मिलने से राजस्थान रोडवेज़ निगम को अच्छा राजस्व भी प्राप्त होगा। बताया गया है कि निंबाहेडा से उदयपुर की रोडवेज की चार बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिसमें विशेष तौर पर महिला यात्रियों को किराए में लगभग  50% की छूट सरकार द्वारा दी जा रही है, जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है , महिलाओं के लिए 65 और पुरुषों के लिए 110 रु. किराया रखा गया है । निंबाहेडा से उदयपुर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों में रोडवेज बस चलने से खुशी की लहर दिखाई दे रही है। यह बसें शुरू होने से यात्रियों को सुगम और फास्ट यात्रा का लाभ मिलेगा। ज्ञात रहे कि इस मार्ग पर काफी लंबे समय से प्राइवेट बसों का बोलबाला भी रहा है। रोडवेज बसों के संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिल पाएगी जिससे निंबाहेड़ा वासियो में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। 

यह खबरें भी पढ़ें…

*भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग – Chittorgarh News*

भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग

*पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित – Chittorgarh News*

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित

*नवकार मंत्र सामूहिक जाप का आयोजन – Chittorgarh News*

नवकार मंत्र सामूहिक जाप का आयोजन

*रेल्वे स्टेशन पर मानव सेवा संस्थान द्वारा जल सेवा प्रारम्भ – Chittorgarh News*

रेल्वे स्टेशन पर मानव सेवा संस्थान द्वारा जल सेवा प्रारम्भ

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *