One accused arrested with 1 kg 790 grams of illegal opium

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड थाना पुलिस ने अवैध मादक तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक किलो 790 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर जालौर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में रविवार को एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. अपने थाने के पुलिस जाप्ता एएसआई श्यामलाल, कानि. राकेश कुमार, सुनिल कुमार, प्रेमाराम व नारायण के साथ सर्कल गश्त करता हुआ मंगलवाड चौराहा से नेशनल हाईवे को मिलाने वाली रोड पर इण्डियन पेट्रोल पम्प के पहले, सरहद मंगलवाड पहुंचे। जहां एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता व बोलेरो सरकारी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ा और पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने से तलाशी ली गई तो उसके पास बैग से 01 किलो 790 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी जालौर जिले के झाब थानांतर्गत हरजी की ढाणी, मारूखेडा, पमाणा निवासी 32 वर्षीय लीलाराम देवासी पुत्र हेमाराम देवासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना मंगलवाड़ पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






