PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गैस टंकी में भभकी आग, कमलेश ने बचाई परिवार की जान - Chittorgarh News

गैस टंकी में भभकी आग, कमलेश ने बचाई परिवार की जान

SHARE:

Fire broke out in the gas tank, Kamlesh saved the life of the family

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के खरडी बावड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी जान जोखिम में डालकर बहादुरी दिखाते हुए अपने पूरे परिवार की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार कमलेश पिता गोवर्धन लाल गाडरी निवासी खरड़ी बावड़ी अपने घर में गैस की टंकी बदल रहा था, उस दौरान टंकी का कैप खोलते ही तकनीकी खामी के चलते गैस का फव्वारा निकलने लगा, जिससे लाइट के कारण एकाएक टंकी ने आग पकड़ ली। आग का धमाका होते ही परिवार के सभी सदस्य घबरा गए लेकिन कमलेश अपनी जान की परवाह किए बिना जलती हुई टंकी को उठाकर घर के बाहर निकल गया, इस दौरान वह बूरी तरह झूलस गया। घर के बाहर लगी पानी की टंकी में उसने जैसे तैसे आग बुझाई। आवाज सुनकर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्हांेने टंकी में लगी आग को बुझाने में कमलेश की मदद की। दुघर्टना के दौरान घर में कमलेश की मां व बच्चों सहित करीब सात सदस्य मौजूद थे। कमलेश द्वारा टंकी घर के बाहर नहीं निकलने पर बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि टंकी में लगी आग को बुझाने के दौरान उसकी मां भी थोड़ी सी झुलस गई। घटना की जानकारी मिलने पर इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिवार जनों ने गंभीर रूप से झुलसे कमलेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*आंगनवाडी महिला पर्यवेक्षक पद में हुई अनियमितता की जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन – Chittorgarh News*

आंगनवाडी महिला पर्यवेक्षक पद में हुई अनियमितता की जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

*ग्रीष्मकालीन हेण्डबॉल प्रशिक्षण कैम्प सम्पन्न – Chittorgarh News*

ग्रीष्मकालीन हेण्डबॉल प्रशिक्षण कैम्प सम्पन्न

*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव-2024 शनिवार को – Chittorgarh News*

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव-2024 शनिवार को

*बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के 5 आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के 5 आरोपी गिरफ़्तार

*स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटने का फरार आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटने का फरार आरोपी गिरफ्तार

*फर्जी पुलिस अफसर बनकर कार्यवाही के नाम साइबर ठगी करने वाला गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

फर्जी पुलिस अफसर बनकर कार्यवाही के नाम साइबर ठगी करने वाला गिरफ़्तार

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *