- Summer handball training camp concluded
हेण्डबॉल खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित
चित्तौड़गढ़। जिला हैण्डबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय एमपीपीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित ग्रीष्मकालीन हेण्डबॉल प्रशिक्षण कैम्प के समापन पर भामाशाह अक्षत शर्मा द्वारा टी-शर्ट वितरित किये गये।
जिला हेण्डबॉल संघ सचिव दलपतसिंह चुण्डावत, जिला बास्केटबॉल संघ सचिव शैतानसिंह शक्तावत, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं संचालक महेश्वर सिंह चुण्डावत, राष्ट्रीय हेण्डबॉल खिलाड़ी एवं कोच अंकित वर्मा की उपस्थिति में हुए समापन समारोह में अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल से जुड़े रहने के गुर बताये। इस अवसर पर खुशपालसिंह शक्तावत, राष्ट्रीय खिलाड़ी नवदीपसिंह चुण्डावत, कैंप प्रभारी परमेश्वर वर्मा, शशांक त्यागी, करणवीर सिंह चुण्डावत आदि उपस्थित रहे।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






