PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK शॉर्ट सर्किट से किसान की फसल जलने पर क्षतिपूर्ति का आदेश - Chittorgarh News

 शॉर्ट सर्किट से किसान की फसल जलने पर क्षतिपूर्ति का आदेश

SHARE:

चित्तौड़गढ़। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सदस्य विमला सेठिया एवं शशी माथुर द्वारा पारित निर्णय मे विद्युत विभाग की लापरवाही से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गेहुं की फसल जल जाने पर 2 किसानों को क्षतिपूर्ति दिए जाने का आदेश दिया।
घटना गांव दरिबा अमरपुरा तहसील भूपालसागर निवासी फतेहसिंह एवं अभयसिंह द्वारा अधिवक्ता शिवनारायण जाट के जरिये स्थायी लोक अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया कि दिनांक 9 अप्रेल 2022 को खेत पर विद्युत ट्रांसफार्मर के तारों मे शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गयी और आग खेत मे फैलते हुए परिवादीगण की खेत में पड़ी हुई गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी, तथा मौके पर पड़े सिंचाई के पाईप जल गये। विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही नही होने एवं आग अन्य कारणों से लगने का हवाला दिया गया। परन्तु परिवादीगण की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों एवं तर्को को आधार मानकर अधिकरण द्वारा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आग की घटना होना साबित मानकर परिवादी फतहसिंह को 50 हजार रूपये क्षतिपूर्ति राशि एवं अभय सिंह को 55 हजार रूपये क्षतिपूर्ति राशि तथा  प्रत्येक को छः हजार रूपये मानसिक संताप व परिवाद व अदा करने का आदेश विद्युत विभाग को दिया जिसकी पालना में विद्युत विभाग द्वारा चैक जमा कराये जाने पर परिवादीगण को सुपुर्द किया गया।

*बीमा कंपनी के विरुद्ध 15 लाख का अवार्ड पारित – Chittorgarh News*

बीमा कंपनी के विरुद्ध 15 लाख का अवार्ड पारित

*एलआईसी के विरूद्ध बीमा दिलाने राशि का आदेश – Chittorgarh News*

एलआईसी के विरूद्ध बीमा दिलाने राशि का आदेश

*सहारा इण्डिया के खिलाफ दो मामलो में अवार्ड पारित – Chittorgarh News*

सहारा इण्डिया के खिलाफ दो मामलो में अवार्ड पारित

*इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ 1 करोड़ रूपये का अवार्ड पारित – Chittorgarh News*

इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ 1 करोड़ रूपये का अवार्ड पारित

*दुर्घटना में मृतक के वारीस के पक्ष में 11 लाख का अवार्ड – Chittorgarh News*

दुर्घटना में मृतक के वारीस के पक्ष में 11 लाख का अवार्ड

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *