PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सहारा इण्डिया के खिलाफ दो मामलो में अवार्ड पारित - Chittorgarh News

सहारा इण्डिया के खिलाफ दो मामलो में अवार्ड पारित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। स्थायी लोक अदालत चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एवं सदस्या विमला सेठिया व शशि माथुर ने अपने दो महत्वपुर्ण निर्णयों मे परिवादीया प्रेमलता को विपक्षी सहारा इण्डिया से कुल अवार्ड राशि 5 लाख 40 हजार रुपये  मय 07 प्रतिशत ब्याज एवं मानसिक संताप एवं परिवाद व्यय के 10 हजार रुपये दो माह में दिलाने का आदेश दिया।
डूंगला तहसील के मंगलवाड़ चौराहा निवासी परिवादीया प्रेमलता सिसोदिया पत्नि छगनलाल ने अपने अधिवक्तागण महेन्द्र कुमार पोखरना, संजय आगाल के मार्फत विपक्षी कम्पनी स्टार मल्टीपर्पज कॉर्पाेरेटीव सोसायटी लिमिटेड (सहारा इण्डिया) शाखा कार्यालय आकोला के विरूद्ध परिवाद इस आशय का प्रस्तुत किया कि परिवादीया ने विपक्षी कम्पनी से निश्चित समयावधि के लिए रुपयों की एफडी करवाई। परिपक्वता अवधि निकलने के बावजूद विपक्षी कम्पनी द्वारा भुगतान नहीं किये जाने पर प्रार्थनापत्र स्थायी लोक अदालत में प्रस्तुत किया गया। जहाँ परिवादीया के अधिवक्तागणों के तर्कों से सहमत होते हुए विपक्षी कम्पनी के द्वारा सेवादोष होना मानते हुए परिवादीया के पक्ष में दो प्रकरणों में निर्णय पारीत किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *