चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव, 2024 के अन्तर्गत ‘स्वीप’ संबंधी गतिविधियों, कार्यक्रमों के संबंध में एक दिवसीय ‘स्वीप ऑईकॉन सम्मेलन’ का आयोजन शुक्रवार को शास्त्री भवन जिला परिषद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को महाविद्यालय स्तरीय ’’स्वीप आईकॉन’’ नियुक्त किया गया।

सम्मेलन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) धायगुडे स्नेहल नाना ने स्वीप के बारे में ‘‘मिशन 80’’ एवं VHA, C-vizil, सक्षम एप के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह मेहता, डी.पी.एम. राजीविका द्वारा किस प्रकार से चेन बनाकर मिशन हासिल किया जाए के बारे में सभी को बताते हुए ‘मिशन 80’ प्राप्त करने का संकल्प दिलाया।
अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाडी एवं जिले के दिव्यांग आइकन गिरीश शर्मा ग्राम नंदवई ने बताया कि वे एक पैर का व्यक्ति होते हुए भी हाल ही में कांस्य पदक विजेता है। उन्होंने लक्ष्य रखा कि इस बार वे उक्त पदक प्राप्त करके रहेगें। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाने के सुझाव बताएं एवं वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है पर विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षक डॉ. हीरालाल लोहार डीएलएमटी ने मतदाता जागरूकता, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, पर प्रकाश डाला। अन्त में सभी उपस्थित जिले के कॉलेज स्तर के आईफोन को मतदाता शपथ दिलाई। सहायक प्रभारी अधिकारी (स्वीप) दिनेश चन्द्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
*जिला कलक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण – Chittorgarh News*
*ज़िला स्थापना समिति की बैठक आयोजित – Chittorgarh News*
*जिला कलक्टर ने ली स्वास्थ्य समिति की बैठक – Chittorgarh News*
9 फरवरी 2024 । 20 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की ट्रांसफर लिस्ट हुई जारी।
*जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने डूंगला में की जनसुनवाई – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






