PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK झांझरिया बालाजी व्यायाम शाला समिति की बैठक, नए पदाधिकारियों का मनोनयन - Chittorgarh News

झांझरिया बालाजी व्यायाम शाला समिति की बैठक, नए पदाधिकारियों का मनोनयन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर क्षेत्र स्थित श्री झांझरिया बालाजी व्यायाम शाला समिति की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष घनश्याम लोट ने की, जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में मंदिर के समग्र विकास, व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार एवं साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव भी रखे गए।

इस दौरान महामंत्री एडवोकेट सुनील रजक के प्रस्ताव पर संरक्षक पद पर रमेश चंद्र पवार एवं वीरेंद्र सामल, कोषाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह पवार तथा उपाध्यक्ष पद पर मनीष सुथार को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में अध्यक्ष घनश्याम लोट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मंदिर विकास एवं सामाजिक एकता के लिए सहयोग की अपील की।

यह खबरें भी पढ़ें…

उप नारकोटिक्स आयुक्त बुंदेल ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

 

सांसद सीपी जोशी ने रेल विकास को लेकर रखीं अहम मांगें

19 साल बाद नारनौल-चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस सेवा बहाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जैन दिवाकर विचारों से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान, उदयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

 “चिचा” क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन भारी भीड़ से स्टॉक लगभग खत्म

जौहर श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां पूरी, मंच से दिखेगा इतिहास और शौर्य का संगम

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *