PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी गारंटी के साथ ले रही है जनहित में ऐतिहासिक निर्णय : सीपी जोशी - Chittorgarh News

प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी गारंटी के साथ ले रही है जनहित में ऐतिहासिक निर्णय : सीपी जोशी

SHARE:

  • प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार 
  • कहा यमुना जल के उपयोग को लेकर हरियाणा और राजस्थान सरकार में हुआ समझौता, सीकर, झंझुनू और चुरू जिलों को मिलेगा पीने का पानी

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान और हरियाणा के मध्य यमुना जल को लेकर हुए समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी गारंटी के साथ जनहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ध्यान नही दिए जाने के कारण यह योजना इतने लम्बे समय तक लंबित रही। अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल की बैठक में समझौता होने के बाद हरियाणा बरसात के दिनों में यमुना का अतिरिक्त पानी राजस्थान को देगा और राजस्थान इस पानी को स्टोरेज करेगा जिससे यह पीने के काम आ सकेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा दोनो सरकारों के बीच हुए समझौते के अनुसार योजना के मूर्त रूप लेने के बाद राजस्थान को ताजेवाला हेड-वर्कस से यमुना नदी का जल उपलब्ध होगा और बरसात में व्यर्थ बह जाने वाले पानी का भी समुचित उपयोग हो सकेगा। प्रदेश के सीकर, झंझुनू और चुरू जिलो को इससे फायदा होगा जहां पानी की उपलब्धता नहीं है। अब इन जिलों में पानी देने के लिए एक विस्तृत डीपीआर बनाई जाएगी। हथिनी कुंड बैराज पर हरियाणा के बंटवारे के मुताबिक हरियाणा की कैपेसिटी पूरा करने के बाद राजस्थान के आवश्यकता के अनुसार अंडर ग्राउंड पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा।

Read these news also…

*प्रदेश को 17 हजार करोड रूपये की सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार: सीपी जोशी – Chittorgarh News*

प्रदेश को 17 हजार करोड रूपये की सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार: सीपी जोशी

*तेल के टेंकर की आड़ में डोडा चूरा तस्करी, एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

तेल के टेंकर की आड़ में डोडा चूरा तस्करी, एक गिरफ़्तार    

*नाबालिग के अपहरण का आरोपी दोष मुक्त – Chittorgarh News*

नाबालिग के अपहरण का आरोपी दोष मुक्त

*हाईकोर्ट के क्षतिपूर्ति का आदेश बीमा कंपनी के विरूद्ध यथावत – Chittorgarh News*

हाईकोर्ट के क्षतिपूर्ति का आदेश बीमा कंपनी के विरूद्ध यथावत

*गश्त के दौरान कार से 50 किलो डोडा चूरा बरामद 2 गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

गश्त के दौरान कार से 50 किलो डोडा चूरा बरामद 2 गिरफ़्तार

*मृत्यु उपरान्त होम लोन की भरपाई बीमा कम्पनी से करवाये जाने के आदेश – Chittorgarh News*

मृत्यु उपरान्त होम लोन की भरपाई बीमा कम्पनी से करवाये जाने के आदेश

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *