सरकार के मंत्री ही सरकार के खिलाफ कर रहे धरना प्रदर्शन: आक्या

SHARE:

ग्राम पंचायत चिकसी में 4 करोड़ की राशि के कार्यो के हुए लोकार्पण

चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत चिकसी में चार करोड़ से अधिक राशि के विधायक व अन्य मद से निर्मित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने किये। इस अवसर पर उन्होने अपने संबोधन में उपस्थित ग्रामीणजनो को कहा की मोदी सरकार के 10 वर्षो के कार्यकाल व राजस्थान में विभिन्न समयो पर रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के किसी भी कार्यकाल में मंत्रीयो, सांसदो व विधायको के खिलाफ कभी भ्रष्टाचार के आरोप नही लगे लेकिन वर्तमान की अशोक गहलोत सरकार के अधिकांश मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है।

सरकार के मंत्री अशोक चांदना, पूर्व मंत्री भरतसिंह कुंदनपुर व राजेन्द्र गुढ़ा सहीत अनेक विधायक अपनी स्वयं की सरकार के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन कर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे है। कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा विधानसभा में कहती है की उन्हें घर से बाहर निकलने में भय लगता है। 

विधायक आक्या ने बताया की ग्राम पंचायत चिकसी क्षैत्र के ग्राम चिकसी, बनस्ठी, जीतावल, रघुनाथपुरा व जोगणी में विभिन्न विकास कार्यो के तहत 33 लाख रूपये की लागत से 8 सामुदायिक भवन, 1 करोड़ 59 लाख की लागत के 20 सड़क निर्माण कार्य, 48 लाख रूपये की लागत के सिचाई व पेयजल कार्य, 27 लाख की लागत से 4 पुलिया निर्माण कार्य, 70 लाख की लागत से विभिन्न विद्यालयो में विकास कार्य व अन्य विकास कार्यो सहित कुल चार करोड़ की राशि के कार्यो के उद्घाटन किये गये। लोकार्पण कार्यो की अध्यक्षता सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर, विशिष्ट अतिथि सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, मार्केंटिंग चेयरमेन प्रवीणसिंह राठौड, जिला मंत्री हरिसिंह जाट, मण्डल महामंत्री नरेश जाट, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेश साहू, सरपंच किशोरी बाई, जिला परिषद सदस्य बिनु मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य कानीबाई कुमावत थे।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक देवीलाल सुथार, जीएसएस अध्यक्ष हिरालाल जाट, उपसरपंच इंद्रमल गुर्जर, रतनलाल कुमावत, रामरतन गुर्जर, अम्बालाल कुमावत, मंजुदेवी साहू, मनोहर जाट, पूर्व सरपंच मांगीलाल, प्रकाश जाट सहित बड़ी संख्या में वार्डपंच, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*श्री धरणीधर कल्याण बोर्ड गठन पर धाकड़ समाज ने राज्यमंत्री का आभार किया व्यक्त – Chittorgarh News*

श्री धरणीधर कल्याण बोर्ड गठन पर धाकड़ समाज ने राज्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

*ओछड़ी टोल पर बदमाशों ने की तोड़फोड़, मचाया उत्पात – Chittorgarh News*

ओछड़ी टोल पर बदमाशों ने की तोड़फोड़, मचाया उत्पात

*दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित – Chittorgarh News*

दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

*शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 27वें भामाशाह पुरस्कार में हिन्दुस्तान जिंक को 7 पुरस्कार – Chittorgarh News*

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 27वें भामाशाह पुरस्कार में हिन्दुस्तान जिंक को 7 पुरस्कार

*विधानसभा आम चुनाव की तैयारियां शुरू – Chittorgarh News*

विधानसभा आम चुनाव की तैयारियां शुरू

*एडवोकेट्स ने दिए पेपरलेस थाने,वर्चुअल कोर्ट,साइबर थानों में आईटी एक्सपर्ट भर्ती करने के सुझाव – Chittorgarh News*

एडवोकेट्स ने दिए पेपरलेस थाने,वर्चुअल कोर्ट,साइबर थानों में आईटी एक्सपर्ट भर्ती करने के सुझाव

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा चारों दिशाओं में बताया फेल – Chittorgarh News*

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा चारों दिशाओं में बताया फेल  

*सहकारिता मंत्री ने किया बड़ोली घाटा में 2 करोड़ रु के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास – Chittorgarh News*

सहकारिता मंत्री ने किया बड़ोली घाटा में 2 करोड़ रु के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

*राजस्थान देश में सबसे महंगा राज्य अब जनता परिवर्तन का बना चुकी मन : दीया कुमारी – Chittorgarh News*

राजस्थान देश में सबसे महंगा राज्य : दीया कुमारी

*परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची चित्तौड़गढ़, विधायक आक्या के नेतृत्व में हुई आमसभा – Chittorgarh News*

परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची चित्तौड़गढ़, विधायक आक्या के नेतृत्व में हुई आमसभा

गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर अभी डाउनलोड करें chittorgarhnews ऐप
नीचे दिए गए लिंक पर एक क्लिक कर डाउनलोड करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.traffictail.chittorgarhnews।

अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करें।
https://twitter.com/ChittorgarhNew2?s=09

और भी खबरों के लिए अभी_Visit करें: https://chittorgarhnews.in_ /

यूट्यूब पर चित्तौड़गढ़ की खास खबरों के वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल अभी सब्सक्राइब करें।
https://youtube.com/@chittorgarhnews2014

फेसबुक पेज फॉलो कर पढ़े चित्तौड़गढ़ की खबरें।

https://www.facebook.com/chittorgarhnews?mibextid=ZbWKwL

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें