राजस्थान देश में सबसे महंगा राज्य : दीया कुमारी

SHARE:

  • परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा की प्रेसवार्ता,

चितौड़गढ़। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ राजसमंद सांसद दीया कुमारी भी यात्रा के साथ चित्तौड़गढ़ विधानसभा पहुंची, सोमवार को एक निजी होटल में मीडिया कर्मियों संबोधित करते हुए उन्होंने परिवर्तन संकल्प यात्रा का रूट मैप बताते हुए कहा की जहां-जहां यह परिवर्तन यात्रा पहुंची है वहां पर जनता में अपार उत्साह व संकल्प यात्रा के प्रति समर्थन देखने को मिल रहा है।

राजस्थान की जो परिस्थितियां है उसे देखते हुए जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और भाजपा यह बदलाव लाकर ही रहेगी। उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में अब महिलाओं का रहना बिलकुल भी सुरक्षित नहीं रहा उन्होंने प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, टोंक में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं का उदाहरण भी दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा मुख्यमंत्री अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं, वहीं जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए फ्री स्कीम्स लेकर आए हैं, जिससे जनता को कोई फायदा होने वाला नहीं है, लेकिन फिर भी राजस्थान आज देश में सबसे महंगी बिजली, महंगा पेट्रोल- डीजल,बेरोजगारी में नंबर एक राज्य बन गया है,

उन्होंने कहा कि गहलोत ने किसानों के ऋण की माफ करने के लिए कहा था लेकिन अभी भी सभी किसानों का पूरा ऋण माफ नहीं हुआ है। पिछले साढ़े 4 वर्षो में गहलोत ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने का काम किया है।

प्रेसवार्ता में भाजपा विधायक मदनलाल दिलावर, दामोदर अग्रवाल, ज़िला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट, विधायक चंद्रभान सिंह सहित पदाधिकारी शामिल रहे।

*परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची चित्तौड़गढ़, विधायक आक्या के नेतृत्व में हुई आमसभा – Chittorgarh News*

परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची चित्तौड़गढ़, विधायक आक्या के नेतृत्व में हुई आमसभा

गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर अभी डाउनलोड करें chittorgarhnews ऐप

नीचे दिए गए लिंक पर एक क्लिक कर डाउनलोड करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.traffictail.chittorgarhnews।

अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करें।

https://twitter.com/ChittorgarhNew2?s=09

और भी खबरों के लिए अभी_Visit करें: https://chittorgarhnews.in_ /

यूट्यूब पर चित्तौड़गढ़ की खास खबरों के वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल अभी सब्सक्राइब करें।

https://youtube.com/@chittorgarhnews2014

फेसबुक पेज फॉलो कर पढ़े चित्तौड़गढ़ की खबरें।

https://www.facebook.com/chittorgarhnews?mibextid=ZbWKwL

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें