- राजस्थान दस्तावेज विजन- 2030 तैयार करने हेतु पुलिस व एडवोकेट की बैठक
चित्तौड़गढ़। राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने हेतु समयबद्व योजना तैयार किये जाने के लिए चित्तौड़गढ़ के बार एसोसिएशन के एडवोकेट के सुझावों व आंकाक्षाओं को सम्मिलित किये जाने हेतु पुलिस विभाग की बैठक रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि विकसित राजस्थान – मिशन 2030 में पुलिस के लिए परामर्श व सुझाव बैठक में कार्यक्रम के प्रारम्भ में एएसपी बुगलाल मीना की उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ के बार एसोसिएशन के प्रमुख एडवोकेट तथा हितधारकों आदि से सुझाव आमंत्रित किये गए। बैठक मे आये एडवोकेट से प्राप्त सुझावों व परामर्श को संकलित कर पुलिस मुख्यालय जयपुर को राज्य स्तरीय पुलिस विभाग का राजस्थान मिशन 2030 हेतु तैयार होने वाले दस्तावेज में जिले के सुझावों को समावेश हेतु प्रस्तुत किये जाएगें।
बैठक में एडवोकेट्स ने राज्य के समस्त थानों को पेपरलेस कर न्यायालयों से वर्चुअल कनेक्ट करने, साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस भर्ती नियमों की छूट के साथ आईटी एक्सपर्ट की भर्ती करने, पुलिस के प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी को पत्राचार के माध्यम से विधि स्नातक बनाने एवं शहरों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरा अधिक लगाने आदि के सुझाव सरकार को अपने फीडबैक में दिये।
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा चारों दिशाओं में बताया फेल – Chittorgarh News*
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा चारों दिशाओं में बताया फेल
*सहकारिता मंत्री ने किया बड़ोली घाटा में 2 करोड़ रु के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास – Chittorgarh News*
सहकारिता मंत्री ने किया बड़ोली घाटा में 2 करोड़ रु के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
*राजस्थान देश में सबसे महंगा राज्य अब जनता परिवर्तन का बना चुकी मन : दीया कुमारी – Chittorgarh News*
*परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची चित्तौड़गढ़, विधायक आक्या के नेतृत्व में हुई आमसभा – Chittorgarh News*
परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची चित्तौड़गढ़, विधायक आक्या के नेतृत्व में हुई आमसभा
गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर अभी डाउनलोड करें chittorgarhnews ऐप
नीचे दिए गए लिंक पर एक क्लिक कर डाउनलोड करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.traffictail.chittorgarhnews।
अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करें।
https://twitter.com/ChittorgarhNew2?s=09
और भी खबरों के लिए अभी_Visit करें: https://chittorgarhnews.in_ /
यूट्यूब पर चित्तौड़गढ़ की खास खबरों के वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल अभी सब्सक्राइब करें।
https://youtube.com/@chittorgarhnews2014
फेसबुक पेज फॉलो कर पढ़े चित्तौड़गढ़ की खबरें।
https://www.facebook.com/chittorgarhnews?mibextid=ZbWKwL
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






