16 students of Hindustan Zinc School selected at the state level in the 70th district level sports competition.

चित्तौड़गढ़। 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिंदुस्तान जिंक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं। प्रतियोगिता में विद्यालय के 16 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ।
14 वर्ष छात्र वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में विहान मंडोरा, मिहिति धनेजा, सोमिल माहेश्वरी एवं मोहित सैनी का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
इसी वर्ग की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में विप्रा माहेश्वरी ने प्रथम तथा काव्य पूरी गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन में अर्शबीर सिंह अरोड़ा का राज्य स्तर पर चयन हुआ।
17 वर्ष छात्रा वर्ग बैडमिंटन में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जान्हवी सोनी ने प्रथम एवं अदिति सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया।
17 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सार्थक राजदेव एवं अमन मलानी का राज्य स्तर पर चयन हुआ। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आरव सुराना एवं अर्नव नवाल राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।
17 वर्ष छात्रा वर्ग कराटे में अमरप्रीत अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग लॉन टेनिस में नौशिद खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तर पर चयन हासिल किया। वहीं 17 वर्ष छात्रा वर्ग में नैन्सी जयसिंहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बिंदु नायर एवं उप प्राचार्य नरेश नूनिया ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही शारीरिक शिक्षक अंकित खरब एवं विजय राव के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी।
यह खबरें भी पढ़ें…
ऑटो पार्ट्स व्यवसायी 1 लाख 78 हजार की साइबर ठगी का हुआ शिकार
ओछड़ी टोल के पास अवैध बायोडीजल कारोबार पर डीएसटी-रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई
गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने दिए प्रशंसा पत्र
निर्माण, विद्युत और सफाई व्यवस्था की सभापति अनिल ईनाणी ने की समीक्षा
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






