Newly elected Congress councillors apprised the Chairman-Commissioner about the basic problems of the city.

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के विभिन्न वार्डों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी एवं आयुक्त रविंद्र यादव से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कांग्रेस पार्षदों ने नगेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सभापति एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और उन्हें बधाई दी।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के बाद जनता ने अपने प्रतिनिधियों पर विश्वास जताया है। अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें।
इन समस्याओं के समाधान की मांग
विभिन्न वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करवाने।
गंदगी एवं नालियों में पानी निकासी की समस्या का समाधान करने।
नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने।
खराब ट्यूबवेल एवं पानी की टंकियों को दुरुस्त करवाने।
स्टार्टर एवं पाइपलाइन लीकेज की समस्या दूर कर पेयजल की बर्बादी रोकने।
नियमित कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध करवाने।
क्षतिग्रस्त सड़कों एवं टूटे मार्गों की मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाने।
प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा गोवंश को सुरक्षित स्थान पर रखने।
आवारा श्वानों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नसबंदी करवाकर उचित व्यवस्थापन करने।
पक्ष-विपक्ष की संयुक्त समन्वय समिति बनाने का सुझाव
ज्ञापन में शहर की समस्याओं के स्थायी एवं प्रभावी समाधान के लिए पक्ष-विपक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संयुक्त समन्वय समिति गठित करने का सुझाव भी दिया गया। पार्षदों का कहना है कि समिति के माध्यम से सभी वार्डों की समस्याओं पर नियमित चर्चा कर उनका समयबद्ध समाधान करवाया जा सकता है।
नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन से समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर शीघ्र ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र मूंदड़ा, मो. इब्राहिम, टिंकू धामानी, शंभुलाल प्रजापत, कलिका जैन, रेखा शर्मा, प्रेमलता जीनगर, रेहान हसन, फिरदौस बानो, राधा माली, दिया तिवारी, कैलाश देवी नीलमणि, वासु लोठ, गोविंद शर्मा, नवरतन जीनगर, नवीन जैन, मोहन भोई, राहुल मीणा, देवराज माली, बद्रीलाल नीलमणि, फिरोज खान, बहादुर बैरवा, नारायण भोई सहित कांग्रेस जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







