समाज कल्याण सप्ताह के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।
सप्ताह के दौरान वृद्धजन, अनुसूचित जाति, बालक, महिला एवं विशेष योग्यजन कल्याण के साथ जनचेतना एवं अपराधी सुधार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक चंद्रप्रकाश जीनगर ने बताया कि 1 अक्टूबर को वृद्ध कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर प्रातः 11 बजे इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम, चित्तौड़गढ़ में वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं अनुसूचित जातियों के कल्याण दिवस के अवसर पर प्रातः 8:30 बजे गांधी वाटिका, सेटेलाइट हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेट चौराहा, चित्तौड़गढ़ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी।
3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस के तहत जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस दौरान बंदियों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें परिजनों से मिलवाने संबंधी गतिविधियां की जाएंगी।
4 अक्टूबर को बाल कल्याण दिवस के अवसर पर सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह तथा गैर राजकीय बालगृहों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाल कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा निराश्रित बालकों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
5 अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस के तहत जिले के शिक्षण संस्थानों, नशा मुक्ति केंद्रों तथा राजकीय एवं गैर राजकीय बाल देखरेख संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में गोष्ठियां एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के समापन के अवसर पर चंदेरिया स्थित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय में विशेष योग्यजन जागरूकता शिविर एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें…
ऑटो पार्ट्स व्यवसायी 1 लाख 78 हजार की साइबर ठगी का हुआ शिकार
कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सभापति-आयुक्त को कराया अवगत
ओछड़ी टोल के पास अवैध बायोडीजल कारोबार पर डीएसटी-रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई
निर्माण, विद्युत और सफाई व्यवस्था की सभापति अनिल ईनाणी ने की समीक्षा
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






