धूमधाम से मनाया सगस जी बावजी का जन्मोत्सव

SHARE:

चित्तौडगढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शुक्रवार को ग्राम धनेतकलां में सगसजी बावजी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होने सगसजी बावजी का दण्डवत प्रणाम कर उनसे चहुं ओर सुख, समृद्धी व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक आक्या का भोपाजी द्वारा मेवाड़ी पाग धारण करा व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि ग्रामवासियो का आशीर्वाद उन्हे हमेशा प्राप्त होता रहा है, जिससे उन्हे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। ग्राम के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहते है तथा आगे भी ग्रामवासियो की मांग पर प्रत्येक कार्य प्राथमिकता से कराए जाएगें। विधायक आक्या ने इस अवसर पर आयोजित भजन कीर्तन का लाभ लिया। इस अवसर पर मूलचंद ठाकुर, कैलाशचंद्र भट्ट, अक्षय शर्मा, बाल मुकुंद भट्ट, दुर्गेश शर्मा, कैप्टन शर्मा, सुनील शर्मा, मुरलीधर शर्मा, रतनलाल जोशी, मानक शर्मा, अनिल भट्ट, पवन शर्मा, देवीलाल तेली, किशनलाल शर्मा, देवकिशन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

सैनिक स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन https://chittorgarhnews.in/archives/14494

बाघों की सुरक्षा को नया बल: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में शिकार-रोधी कैम्प्स और निगरानी वाहनों का शुभारंभ

धार्मिक स्थल, स्कूल और जिला पुस्तकालय के पास शराब ठेका खोलने पर जताई आपत्ति

विधायक ने किया आईसीयू का निरीक्षण खामियां मिलने पर पीएमओ को लगाई लताड़

रक्षाबंधन पर बहन की स्मृति में ‘एक रक्त बूंद बहन के नाम’ विशाल महा रक्तदान शिविर का आयोजन 3 को

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें