PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र को बड़ी सौगात — अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4.5 करोड़ की स्वीकृति - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र को बड़ी सौगात — अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4.5 करोड़ की स्वीकृति

SHARE:

A big gift to Bassi area of Chittorgarh – Rs 4.5 crore approved for construction of Atal Pragati Path

चित्तौड़गढ़, 1 जुलाई। जिले के बस्सी क्षेत्रवासियों के लिए राहत और विकास की दिशा में बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बस्सी में अटल प्रगति पथ के निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की अनुशंसा पर जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के संयुक्त सचिव (पथ) द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट में सम्मिलित कार्यों की सूची के तहत ग्राम बस्सी स्थित उप जिला चिकित्सालय से राजकीय कृषि महाविद्यालय तक अटल प्रगति पथ का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया शुरू करने की भी अनुमति दे दी गई है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से बस्सी क्षेत्र में न केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि स्वास्थ्य और कृषि शिक्षा से जुड़े संस्थानों तक पहुंच भी सुगम हो जाएगी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने इस पहल के लिए विधायक आक्या का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

महावीर जैन मंडल की वार्षिक आमसभा संपन्न

बुजुर्ग के साथ लूट व अपहरण का पुलिस ने किया खुलासा — चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों में कर चुके वारदात

बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार भाभी-ननंद की मौत, चालक गंभीर घायल

बारिश बनी राहत के साथ मुसीबत की वजह, मौसमी बीमारियों ने बढ़ाई चिंता

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने किए सांवलियाजी के दर्शन, लिया आशीर्वाद

बस्सी में अंजुमन मिल्लत-ए-इस्लामिया के चुनाव सम्पन्न, शाहिद हुसैन 86 मतों से विजयी

चित्तौड़गढ़: सोयाबीन और सब्जी के कैरेट में छिपाकर ला रहे थे नशा, बेगूं पुलिस ने दो ट्रकों से 37 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पकड़ा

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *