PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़: सोयाबीन और सब्जी के कैरेट में छिपाकर ला रहे थे नशा, बेगूं पुलिस ने दो ट्रकों से 37 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पकड़ा - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़: सोयाबीन और सब्जी के कैरेट में छिपाकर ला रहे थे नशा, बेगूं पुलिस ने दो ट्रकों से 37 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पकड़ा

SHARE:

Chittorgarh: Drugs were being smuggled hidden in soybean and vegetable crates, Begu police seized more than 37 quintals of poppy husk from two trucks

  • कुल जब्त अवैध डोडा चूरा: 37 क्विंटल 72 किलोग्राम
  • जब्त वाहन: 2 ट्रक
  • गिरफ्तार आरोपी: 1 (पंजाब निवासी)
  • नामजद फरार आरोपी: 1
  • NDPS एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज

चित्तौड़गढ़, 30 जून। चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस व जिला विशेष टीम ने रविवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए 37 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने दो ट्रकों को ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर की गई पहली बड़ी कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में नशे के कारोबार की रोकथाम हेतु जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी शिवलाल मीणा व उनकी टीम ने गश्त के दौरान गोरला-सूरतपुरा के मध्य नेशनल हाईवे-27 पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध अशोक लीलैंड ट्रक ने पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ने की कोशिश की। ट्रक में सोयाबीन के छिलकों से भरे कट्टों की आड़ में 92 कट्टों में भरा 18 क्विंटल 91 किलो 570 ग्राम डोडा चूरा मिला।

पुलिस ने ट्रक चालक बलदेव सिंह जाट (32), निवासी कोटकपुरा, जिला फरीदकोट, पंजाब को मौके पर गिरफ्तार किया, जबकि खलासी अंग्रेज सिंह भाग निकला।

दूसरी कार्रवाई: 1880 किलो डोडा चूरा और सब्जियों की आड़ में :

पुलिस मोबाइल 112 पर तैनात जवान कांस्टेबल भागीरथ को सूचना मिली कि एक और ट्रक होटल मातेश्वरी (सरहद सूरतपुरा) के पास खड़ा है, जहां चालक पुलिस को देख खेतों की ओर भाग गया। ट्रक की तलाशी लेने पर फल-सब्जियों की कैरेटों की आड़ में 89 कट्टों में 1880 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा पाया गया। ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा उनकी शिनाख्त व तलाश जारी है।

विशेष टीम में रहे सक्रिय:

हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र, कांस्टेबल दीपक, विक्रम, विजय व राजदीप ने भी कार्रवाई में विशेष योगदान दिया।

जिला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश देने वाला है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह खबरें भी पढ़ें…

बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार भाभी-ननंद की मौत, चालक गंभीर घायल

 

बुजुर्ग के साथ लूट व अपहरण का पुलिस ने किया खुलासा — चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों में कर चुके वारदात

मुहर्रम पर्व को लेकर अंजुमन की बैठक सम्पन्न

शहर के थैला थड़ी वालों को रोजगार के लिए उचित स्थान मुहैया कराने की मांग

बारिश बनी राहत के साथ मुसीबत की वजह, मौसमी बीमारियों ने बढ़ाई चिंता

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *