Anjuman Millat-e-Islamia elections concluded in Bassi, Shahid Hussain wins with a huge margin

बस्सी (चित्तौड़गढ़)। कस्बे के सामाजिक और धार्मिक संगठन अंजुमन मिल्लत-ए-इस्लामिया संस्था बस्सी के सदर पद हेतु रविवार को हुए चुनाव शांतिपूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। ग्रामीणों में इस चुनाव को लेकर खासा जोश और भागीदारी देखने को मिली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सैयद गुलशेर अली ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई मस्जिद मदरसा परिसर में संपन्न हुई, जिसमें लगभग 95 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 688 पंजीकृत मतदाताओं में से 651 मतों का प्रयोग किया गया, जो एक रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत को दर्शाता है।
चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे —
मोहम्मद अतहर को 150 वोट
शाकिर हुसैन को 205 वोट
जबकि शाहिद हुसैन ने 291 वोट प्राप्त कर 86 मतों के अंतर से विजयी होकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
वोटों की गिनती दो राउंड में की गई, जिसके बाद परिणाम की विधिवत घोषणा की गई। शाहिद हुसैन को विजेता घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा गया।
चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने में सहायक चुनाव अधिकारी सिद्दीक खान, सिद्दीक छिपा, फिरोज़ खान, मोहम्मद एहसान मुल्तानी, पूर्व पार्षद गॉस मोहम्मद छिपा, गुलाम रसूल खान, असीम छिपा, जाकिर कुरैशी, सोनू अशरफी, सोनू ठेकेदार, सैयद अकरम अली, साजिद लौहार, सलमान खान, अब्दुल रशीद कुरैशी, फारुख मोहम्मद चुडिगर, खालिद हुसैन मंसुरी, मोइनुद्दीन कुरैशी सहित कई स्थानीय वॉलेंटियर्स का योगदान रहा।
यह खबरें भी पढ़ें…
शेख़ समाज वेलफेयर सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,प्रथम कार्यकारिणी गठित
दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित
शहर के थैला थड़ी वालों को रोजगार के लिए उचित स्थान मुहैया कराने की मांग
बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार भाभी-ननंद की मौत, चालक गंभीर घायल
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






