PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महावीर जैन मंडल की वार्षिक आमसभा संपन्न - Chittorgarh News

महावीर जैन मंडल की वार्षिक आमसभा संपन्न

SHARE:

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज चित्तौड़गढ़ की प्रतिनिधि  संस्था महावीर जैन मंडल की वार्षिक आमसभा रविवार को मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र  दोषी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
 जैन महावीर मंडल के महासचिव सोहनलाल पोखरना ने बताया कि आमसभा का प्रारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक जाप से हुआ। इसके बाद पिछली आम सभा की कार्यवाही और महत्वपूर्ण प्रस्तावों का विवरण देते हुए महासचिव ने इसका अनुमोदन करवाया । इसी प्रकार कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी ने आय-व्यय का ब्योरा रखते हुए इसके अनुमोदन का प्रस्ताव रखा ,जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया ।
डिजिटल निमंत्रण पत्र का प्रस्ताव लिया
आमसभा में महावीर जयंती के मौके पर आगामी वर्ष से डिजिटल निमंत्रण पत्र व्हाट्सएप के जरिए भेजने का  प्रस्ताव महासचिव ने प्रस्तुत किया जिस पर कई वक्ताओं ने अपनी राय व्यक्त की और अंत में सदन ने सर्वसम्मति से इसका अनुमोदन कर दिया।
समग्र जैन समाज के लिए एक बहुउद्देशीय  भवन  निर्माण के लिए भूमि खरीद का प्रस्ताव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दोशी ने रखा,इस पर नरेंद्र पोखरना, कमल जैन ,डॉ अरविंद सांखला  आदि अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस पर एक समिति बनाकर आगे कार्यवाही  करने का प्रस्ताव लिया गया।
आमसभा में महावीर जयंती के मुख्य समारोह , आचार संहिता तय करने तथा संत-साध्वियों जी के साथ होने वाली सड़क दुर्घटना की रोकथाम के बारे में  राकेश पटवारी , सुधीर जैन,श्रीमती उमा सुराणा, राजेद्र प्रसाद जैन आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये ।आमसभा की कार्यवाही का संचालन डॉ. कनक जैन ने किया।
वरिष्ठ जनों का सम्मान
तारा संस्थान उदयपुर द्वारा स्थानीय जैन समाज के 75 वर्ष से अधिक के पुरुषों का पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर तथा प्रमाण पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। तारा संस्थान ने महावीर मंडल के पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर आयोजन में सहभागी होने का आभार माना। तारा संस्थान के पदाधिकारियों का भी महावीर मंडल ने अभिनंदन किया।  इस मौके पर महावीर मंडल के संरक्षक किरण डांगी, रोशन लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, सांवरमल बोलिया चांदमल बोकाडिया, महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना मेहता उपस्थित थे। अंत में संगठन सचिव नवनीत मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
https://chittorgarhnews.in/archives/13881
https://chittorgarhnews.in/archives/13874

सांवलियाजी मंदिर में अब तक 12.5 करोड़ रुपये की गिनती पूरी, तीसरे राउंड की तैयारी शुक्रवार से

 

सांवलियाजी के दरबार में चढ़ा भक्तों का आस्था भरा नजराना!
???? अब तक 12.5 करोड़ की गिनती हो चुकी, अगला राउंड शुक्रवार को।
???? मंडफिया, चित्तौड़गढ़
???? पूरी खबर पढ़ें:
???? www.chittorgarhnews.in (https://chittorgarhnews.in/archives/13893)

नो चंदी जुमेरात पर जियारत के लिए उमड़े जायरीन

शहर में घुसे भालू का सफ़ल रेस्क्यू, वन्यजीव अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ा

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *