सीबीएन ने बाड़े पर छापा मारकर 1221 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा बरामद

SHARE:

More than 1221 kg of illegal poppy husk recovered by raiding the barn 

एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़।  केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.)  के चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों ने बस्सी के जयसिंहपुरा में स्थित एक बाड़े पर छापा मारकर 1221.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद करने के साथ ही एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है ।

उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया की एक विशेष सूचना मिली की चित्तौड़गढ़ के बस्सी तहसील में स्थित गांव जयसिंहपुरा के एक बाड़े पर अवैध डोडा चूरा से भरी एक पिकअप गाड़ी खड़ी है। सी.बी.एन, चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों की एक टीम ने इस पर कार्यवाही करते हुए बाड़े पर छापा मारकर कुल 1221.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया ।

उन्होंने बताया की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात, बरामद अवैध डोडा चूरा, एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर लिया गया तथा तीन व्यक्तियों को एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीण देवी देवताओं को कर रहे प्रसन्न

बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment