PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 15 दिवसीय बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर सम्पन्न - Chittorgarh News

15 दिवसीय बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर सम्पन्न

SHARE:

15 day intellectually disabled interest camp concluded
चित्तौड़गढ़। दिव्यांगों में बहुआयामी प्रतिभा छुपी होती है, उनकी प्रतिभा को पहचान कर समाज के सम्मुख लाने हेतु हम सभी को सम्मिलित प्रयास करने की आवश्यकता है। सांसद सी.पी. जोशी ने उक्त विचार भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 15 दिवसीय बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। सांसद ने कहा कि हमें दिव्यांगों के प्रति दया एवं सहानुभूति की सोच को बदलकर उन्हें संबल प्रदान करते हुए उनमें आत्मविश्वास का भाव पैदा करना चाहिए ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ सके। उन्होंने बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर को इस दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने इस अभिरुचि शिविर में जिस प्रकार का आर्ट एंड क्राफ्ट एवं ड्राइंग, नृत्य, संगीत, पेंटिंग सीख कर जो प्रस्तुति दी वह हमें दिव्यांगों के लिए सतत रूप से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करता है। उन्होंने इस कार्य में सरकार के साथ-साथ समाज एवं भामाशाहों को आगे आकर प्रयास करने की सराहना की। जिला कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग बच्चों के कल्याण एवं उत्थान हेतु हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल ओझा ने अतिथियो का स्वागत करते हुए शिविर में सिंपल मोदी, जॉर्डन सर, दीपक आमेटा, पूजा शर्मा, शिवानी आगाल, अभिषेक लखारा, योगिता शर्मा, इशिका कंडेरा के योग दान के लिए उनको प्रशस्ति पत्र दिया। अतिथियों द्वारा भामाशाह कुलदीप बजाज, अभय, रेखा नाहर, प्रवीण, स्वीटी लड्ढा, रामेश्वर लाल, निलेश तोषनीवाल वाल, पीयूष चेचानी, गोपाल बाहेती, हरीश तोषनीवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी गई। समारोह में बाल अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग उपनिदेशक जितेंद्र गढ़वाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ताराचंद गुप्ता, रघु शर्मा, मिट्ठू लाल जाट, प्रधान देवेंद्र कंवर ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सागर सोनी, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, अनिल सिसोदिया, गोविंद गोपाल ईनाणी, गोवर्धन जाट, मनोज पारीक, शुभम सुखवाल, लोकेश त्रिपाठी, पंकज बसेर, विनोद व्यास, भरत जागेटिया, पंकज पाराशर, विजेंद्र सिंह, नंदलाल आचार्य, अवंतीलाल व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। संस्था के निखिल ओझा, वैभव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन लोकेश सोनी द्वारा किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज, नई पीढ़ी में आदर्शों का हो संचार: मुख्यमंत्री – Chittorgarh News*

महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज, नई पीढ़ी में आदर्शों का हो संचार: मुख्यमंत्री

*कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह आयोजित – Chittorgarh News*

कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह आयोजित

*राजस्थानी टी-सीरीज के गाने में चित्तौड़गढ़ की बहु ने किया अभिनय – Chittorgarh News*

राजस्थानी टी-सीरीज के गाने में चित्तौड़गढ़ की बहु ने किया अभिनय

*17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट – Chittorgarh News*

17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट

*महेश नवमी पर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता जारी – Chittorgarh News*

महेश नवमी पर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

*हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *