PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राजस्थानी टी-सीरीज के गाने में चित्तौड़गढ़ की बहु ने किया अभिनय - Chittorgarh News

राजस्थानी टी-सीरीज के गाने में चित्तौड़गढ़ की बहु ने किया अभिनय

SHARE:

उमराव थारी बोली प्यारी से की खुशबु ने अपने अभिनय की शुरूआत

चित्तौड़गढ़। अभी रिलीज हुए राजस्थानी टी-सीरीज के सोंग एलबम में मुख्य भूमिका के रूप में चित्तौड़गढ़ की बहु खुशबु सुखवाल ने अपना अभिनय करने का मौका मिला है।

उमराव थारी बोली प्यारी नाम से जारी राजस्थानी टी-सीरीज के इस एलबम में जारी यह गीत राजस्थानी संस्कृति और प्रेम की अमर कहानी को बयां करता है। ऋषि सिंह सिसोदिया द्वारा निर्देशित इस गीत में सुवर्णा तिवारी ने अपनी आवाज दी।
इन्दौर शहर के सामान्य परिवार में जन्मी खुशबू सुखवाल का बचपन से ही अभिनय क्षेत्र में जाने का सपना रहा है।

चित्तौड़गढ़ में विवाह के पश्चात् पति दिलखशु सुखवाल सहित सम्पूर्ण परिवार की प्रेरणा और सहायता से खुशबू ने मॉडलिंग में कदम रखा और सोशल मीडिया पर राजस्थानी संस्कृति को प्रजेन्ट किया। कई वीडियो मिलियन्स में वायरल भी हुए और इसी के परिणाम से राजस्थानी टी-सीरीज की एलबम में अभिनय का मौका मिला जिसे उनके अनुसार उन्होंने बखूबी निभाया। यह गीत पारंपरिक लोक धुन और आधुनिक संगीत का एक ऐसा संगम है जो हर उम्र के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। इस सफलता के लिए खुशबु ने लीला आगाल द्वारा किये गये सहयोग पर आभार जताया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज, नई पीढ़ी में आदर्शों का हो संचार: मुख्यमंत्री – Chittorgarh News*

महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज, नई पीढ़ी में आदर्शों का हो संचार: मुख्यमंत्री

*कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह आयोजित – Chittorgarh News*

कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह आयोजित

*17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट – Chittorgarh News*

17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट

*महेश नवमी पर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता जारी – Chittorgarh News*

महेश नवमी पर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

*हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

*गंगा विजन द्वारा विभिन्न संस्थाओं में नशा मुक्त अभियान चलाया – Chittorgarh News*

गंगा विजन द्वारा विभिन्न संस्थाओं में नशा मुक्त अभियान चलाया

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *